मुंबई क्राइम ब्रांच ने छोटा राजन के करीबी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
“मुंबई क्राइम ब्रांच ने छोटा राजन के करीबी गैंगस्टर डी.के. राव को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। राव का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें वसूली और डकैती के कई मामले शामिल हैं”
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड पर शिकंजा कसते हुए छोटा राजन के करीबी सहयोगी और कुख्यात गैंगस्टर रवि मल्लेश बोरा उर्फ डी.के. राव को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है।
डी.के. राव का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें जबरन वसूली, डकैती और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं। उस पर मुंबई के व्यापारियों और डेवलपर्स को धमकाकर वसूली करने के आरोप हैं। पिछले कुछ वर्षों में वह कई बार विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार हो चुका है।