crimeNationalPoliticsPopular NewsRecent NewsTrending News

नक्सली तालों मरांडी गिरफ्तार

Spread the love

“बिहार झारखंड का नक्सली तालों मरांडी गिरिडीह में गिरफ्तार”

गिरिडीह जिले की पुलिस ने बिहार झारखंड के कुख्यात सीपीआई माओवादी नक्सली तालों मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर गिरिडीह में बताया कि नक्सली तालों मरांडी उर्फ सुनील का आपराधिक इतिहास रहा है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कल शाम गिरिडीह जिले की भेलवाघाटी थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा है।

एसपी ने बताया कि विस्फोटक रखने और लेवी वसूलने के कई मामले झारखंड के गिरिडीह जिला और बिहार के जमुई जिला में दर्ज है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार दावा किया कि इसकी गिरफ्तारी से नक्सल अपराध में कमी आएगी।