नई दिल्ली में होगा भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का आयोजन
“भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का आयोजन नई दिल्ली में 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इसका आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें देशभर से प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है”
भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 फरवरी 2025 को किया जाएगा जिसमें देशभर से प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।
हाफ मैराथन का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जाएगा। 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़ में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
इस कार्यक्रम में रक्षा बलों और सिविल सोसायटी की गणमान्य हस्तियां भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना है।
साथ ही युवाओं को साहसिक जीवन जीने और भारतीय नौसेना में शामिल होने पर विचार करने के लिए प्रेरित करना भी है। भारतीय नौसेना हाफ मैराथन को एक वार्षिक आयोजन बनाने की परिकल्पना की गई है, जो मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में नौसेना द्वारा आयोजित इसी तरह की प्रमुख दौड़ों की श्रेणी में शामिल होगा। जिसमें एक वर्ष के भीतर चारों नौसेना मैराथन पूरी करने वाले धावकों को नौसेना स्लैम से सम्मानित किया जाएगा।