हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन बनाने की ओर अग्रसर है ।
“प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का दावा: भाजपा हर स्तर पर संगठन को सशक्त कर रही है”
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन बनाने की ओर अग्रसर है । उन्होंने कहा कि 6 से 12 जनवरी तक मंडलों के चुनाव कराए जाएंगे।आज चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 313 मंडल हैं, अब 376 मंडल बनाए जाएंगे।श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में पार्टी के 41 लाख सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 हजार 629 बूथ हैं, हर बूथ पर 50 से ज्यादा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बने हैं, बूथों पर पांच जनवरी तक समिति बनाने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मंडल चुनाव के बाद जिला अध्यक्षों का चयन होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों में सहायकों की नियुक्ति भी की गई है।श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2024 में कई राजनीतिक उतार- चढ़ाव देखने को मिले।