फिरोजाबाद महोत्सव का कल होगा शुभारंभ
“1 फरवरी से फिरोजाबाद महोत्सव: लोककला और शिल्प के रंगों से सजेगा शहर”
कला, संस्कृति और मनोरंजन का संगम, फिरोजाबाद महोत्सव का कल शुभारंभ होगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियों होंगी। देशभर के प्रमुख शिल्पकार भी शिल्प मेले में हिस्सा लेंगे।
पांच फरवरी को फिरोजाबाद स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा।