2 आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के 60 अधिकारियों का तबादला।
“राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: 2 आईएएस और 60 अधिकारियों का तबादला”
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रैना जमील को वाणिज्य और उद्योग विभाग में उप सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नारायणपुर के अनुविभागीय अधिकारी वासुजैन अब सक्ती जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।
राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के साठ अधिकारियों का भी तबादला आदेश जारी किया है। इनमें अपर कलेक्टर, उपसचिव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ के अपर कलेक्टर डिगेश पटेल अब छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक का दायित्व संभालेंगे।
वहीं, आस्था राजपूत को रेरा में रजिस्ट्रार बनाया गया है। अरविंद शर्मा को अटल नगर विकास प्राधिकरण का प्रबंधक और विभोर अग्रवाल को प्रशासन अकादमी निमोरा का संयुक्त संचालक बनाया गया है।
वहीं, राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण देवव्रत सिरमौर अब छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, एसआईए रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल को उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है।