रतलाम- रतलाम रेल मंडल के 38 कर्मचारियों को मिलेगा रेल सेवा पुरस्कार, रतलाम में होगा कार्यक्रम आयोजित।
“रतलाम ट्रेनों की सुरक्षित सेवाओं के लिए 38 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा”
रतलाम उत्कृष्ट कार्य करते हुए ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाने वाले 38 रेल कर्मचारियों को आज 14 अक्टूबर को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित एनेक्सी भवन में होगा।
पुरस्कृत होने वालों में 15 विभाग के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने साल 2022-23 में अच्छा काम किया। इसमें भी सबसे ज्यादा 10 इंजीनियरिंग विभाग के हैं।
डीआरएम ऑफिस ने लिस्ट जारी कर दी है। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।