मेटा की पहल: “स्कैम से बचो” जागरूकता अभियान
मेटा ने “स्कैम से बचो” जागरूकता अभियान शुरू किया है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम के साथ मिलकर काम कर रहा है।
देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। इस समस्या को देखते हुए, मेटा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के साथ मिलकर “स्कैम से बचो” नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
इस अभियान का उद्देश्य भारतीयों को धोखाधड़ी की पहचान करने, सुरक्षित रहने और धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। मेटा की यह पहल लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।