Politics

मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में अध्यक्षता की

Spread the love

“मथुरा सीएम योगी ने 133 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी, उपचुनाव तैयारियों पर संघ प्रमुख से चर्चा”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ रुपये की 08 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में ब्रज तीर्थ पथ परियोजना, मथुरा-वृन्दावन में गोवर्धन कनेक्ट परियोजना, मथुरा-वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन विकसित करने तथा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद मथुरा में राया अर्बन नोड विकसित किये जाने का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये। साथ ही महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री बोर्ड बैठक के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार उपचुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने, बूथ प्रबंधन सभी वर्गों के वोटरों को एकजुट करने सहित कई मुद्दों पर दोनों के बीच वार्ता हुई।