World

भारत ने लेबनान में UN के शांति सैनिकों पर हुए हमले की निंदा की

Spread the love

“लेबनान में UNIFIL के 40 देशों ने इजरायली हमलों की निंदा की। सभी पक्षों से मिशन का सम्मान करने और शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। भारत भी इसमें शामिल है”

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में अपने सैनिक भेजने वाले 40 देशों ने शांति सैनिकों पर हुए इजरायली हमलों की निंदा की है। एक संयुक्त बयान में 40 देशों ने सभी पक्षों से UNIFIL के मिशन का सम्मान करने और अपने कर्मियों की सुरक्षा सुनश्चित करने का आह्वान किया।

वहीं, UNIFIL ने इजरायली सेना पर जानबूझकर उसके ठिकानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हस्ताक्षरकर्ताओं में घाना, नेपाल, मलेशिया, स्पेन, फ्रांस और चीन समेत अन्य देश शामिल हैं।

दक्षिणी लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह बीच जमीनी संघर्ष चल रहा है। पिछले तीन दिनों में हुए हमलों में कम से कम पांच शांति सैनिक घायल हुए हैं।

पोलिश यूएन मिशन ने भी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमले का विरोध किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां तुरंत रोक देनी चाहिए और इसकी पर्याप्त जांच होनी चाहिए। संयुक्त बयान पर इंडोनेशिया, इटली और भारत सहित अन्य देशों ने हस्ताक्षर किए है।

एक प्रमुख सैन्य योगदानकर्ता देश है और UNIFIL में शामिल होने वाले देशों के साथ है। उन्होंने लिखा कि शांति सैनिकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और इसे यूएन सुरक्षा परिषद के मौजूदा प्रस्तावों के अनुसार सुनिश्चित करना चाहिए।

UNIFIL में लगभग 50 देशों के 9,500 सैनिक शामिल हैं। जिसे लेबनान में युद्धविराम की निगरानी करने का काम सौंपा गया है।

UNIFIL ने 2006 में इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच 33-दिवसीय संघर्ष को भी समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल लेबनान एक महत्वपूर्ण शांति मिशन है। जिसे संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति और स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से स्थापित किया था।