नाबालिग से शोषण का आरोप, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज
“केराकत: झोलाछाप डॉक्टर पर नाबालिग से शोषण का आरोप”
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस करता था। उसकी क्लीनिक पर आने वाली गांव की ही एक लड़की से उसका संबंध हो गया। डॉक्टर लड़की से शादी का झांसा देकर कई महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब लकड़ी ने उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी की बात से इन्कार करने लगा।
लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़की द्वारा दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार व पॉस्को का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।