crimeNews

जौनपुर – मिशन शक्ति विशेष अभियान

Spread the love

शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा  के निर्देशन में मिशन शक्ति विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी श्री शाहरुख खाँ एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रतिमा सिंह के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में थाने की पुलिस महिला कर्मचारियो के अतिरिक्त अब पुलिस कार्यालय जौनपुर की महिला कर्मचारीगण भी मिशन शक्ति प्रचार प्रसार के लिये आगे आयी है।

इनकी टीम ने जालांस शॉपिंग माल थाना लाइनबाजार जौनपुर मे कार्य स्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन (posh act ) के बारे मे जानकारी देते हुये वहाँ के समस्त महिला कर्मचारियो व मॉल मे आयी महिलाओ , बालिकाओ को किया जागरूक किया तथा थाना जफराबाद रायपुर बीट क्षेत्र मे भी आगनवाडी महिलाओ के साथ मिलकर किया।

इस दौरान सम्पूर्ण तन्मयता के साथ जागरुक करते हुये उनकी समस्या को भी सुनी। इस दौरान  सरकार की योजनाओ के बारे मे तथा टोलफ्री नम्बरो के बारे में भी जानकारी दी गई। थाने की महिलाओं के साथ-साथ अब पुलिस कार्यालय/ पुलिस लाइन की महिलाएं भी मिशन शक्ति के अंतर्गत बीट में जाकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं।