चंबा की उड़नपरी सीमा ने रचा इतिहास, एशिया स्तर पर 10000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड
“हिमाचल की सीमा ने एशिया क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक”
हिमाचल प्रदेश के चंबा की धाविका सीमा ने एशिया स्तर पर छात्रा वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि उन्हें हांगकांग में आयोजित 17वीं एशिया क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के दौरान मिली।
उनकी मेहनत और लगन ने न केवल उन्हें सफलता दिलाई, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस कराया।
चंबा के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।सीमा की इस उयलब्धि से चम्बा जिला वासियों में खुशी का माहौल है।
करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सीमा की उपलब्धि पर शुभकामनायें दी और कहा कि उड़नपरी व गोल्डन गर्ल सीमा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।
कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत से काम किया जाए तो कोई भी सपना साकार हो सकता है।
मनोज ने कहा कि उड़नपरी सीमा की यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि पूरे देश के लिए भी गर्व का विषय है।