खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
“खंडवा में राजकुमार हिरानी को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण, 5 लाख रुपये का पुरस्कार और शाल श्रीफल से किया गया सम्मानित”
इस बार का राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण पटकथा लेखक और निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी को दिया गया। खंडवा में आयोजित एक समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया।
स्वर्गीय किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार हिरानी को शाल श्रीफल ताम्रपट और पांच लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरुप प्रदान की गई।
इसके पहले राजकुमार हिरानी ने दूध जलेबी का भोग लगाकर किशोर कुमार को नमन किया। इस मौके पर मुंबई के कलाकार नीरज श्रीधर ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंत्री डॉ.विजय शाह ने कहा कि किशोर कुमार एक बड़े गायक थे।
उन्होंने कहा कि किशोर कुमार जी हमेशा कहते थे कि दूध जलेबी खाएंगे खण्डवा में बस जायेंगे। पटकथा लेखक हिरानी ने किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान के लिए उनके चयन हेतु मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। वे उनके नाम का राष्ट्रीय सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
राज कुमार हिरानी मुन्ना भाई एमबीबीएस लगे रहो मुन्ना भाई और थ्री ईडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।