कर्नाटक सरकार का हुबली दंगाइयों के खिलाफ मामला वापस लेने का फैसला
“कर्नाटक सरकार ने हुबली में 2022 में हुए दंगों से संबंधित एक आपराधिक मामला वापस लेने का निर्णय लिया है। इस घटना में एक समुदाय की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे”
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने हुबली के दंगाइयों के खिलाफ एक आपराधिक मामला वापस लेने का निर्णय लिया है। साल 2022 में एक समुदाय के करीब 158 लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों और पत्थरों से जानलेवा हमला किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इस हमले में भीड़ ने कई सरकारी और निजी वाहनों को भी क्षति पहुंचाई थी। हुबली कस्बे में 16 अप्रैल, 2022 को इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस स्टेशन के पास हुए इस हमले का मामला उन 43 मामलों में से एक है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल ने वापस लेने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक सरकार के इस निर्णय की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस फैसले को तुष्टीकरण की चरम सीमा करार दिया है।