ENTERTAINMENT

असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने पर मनाया जाएगा ‘भाषा गौरव सप्ताह’

Spread the love

“असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने का निर्णय लेने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 3 से 9 नवंबर, 2024 तक ‘भाषा गौरव सप्ताह’ मनाने का ऐलान किया है”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में 3 से 9 नवंबर 2024 तक ‘भाषा गौरव सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया है। इस सप्ताह के दौरान राज्य के विश्वविद्यालयों, स्कूलों और नागरिक समाज संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य असमिया साहित्यकारों और विद्वानों के योगदान को सम्मानित करना है। 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई विरासत के प्रति इस महत्वपूर्ण कदम के लिए असम की जनता भी प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

हाल ही मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया था।